तेजी से वजन कैसे घटाएं घरेलू उपाय- बिना supplement के वजन कम करें

 दोस्तों आज मैं आपको इस लेख में तेजी से वजन कैसे घटाएं। वह भी घरेलू उपाय से। वो मैं आपको बताऊंगा। तेजी से वजन कम आप  घर बैठे बैठे ही कर सकते हो। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मैं आपको इस लेख में तेजी से वजन कम करने के घरेलू नुस्खे और किन- किन फल सब्जियों का सेवन करने से आपका वजन कम करने में हेल्प हो सके वह भी आपको बताऊंगा। वजन कम करने के लिए भूखे रहने की या कैप्सूल लेने की जरूरत नहीं है। तो आइए आज  आपको मैं आपको बताऊंगा तेजी से वजन कैसे घटाएं घरेलू उपाय।

तेजी से वजन कैसे घटाएं घरेलू उपाय

मोटापा क्या है

किसी व्यक्ति का शरीर वजन सामान्य तौर से अधिक हो जाता है। इसे हम मोटापा कहते हैं। आप भोजन में कितने कैलोरी लेते हो। और पूरे दिन में आप कितने कैलोरी खर्च करते हो। बाकी रह जाने वाली केलोरी में चर्बी के रूप में जमा हो जाती है।

मोटे होने का कारण

अधिक वजन वाले व्यक्ति में चर्बी की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपके अस्वस्थ खान-पान और शारीरिक गतिशीलता में कमी के होने के कारण होती है।

दोस्तों अब आप समझ गए हैं कि मोटापा क्या है और उसके कारण अब मैं आपको बताऊंगा वजन कम करने के घरेलू उपाय

तेजी से वजन कैसे घटाएं घरेलू उपाय-(Weight Loss tips):-

1 हाइड्रेटेड रहे।

आपको जानकारी हैरानी होगी कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने जैसी चीज भी आपका वजन कम करने में बहुत ही फायदा कारक हो सकता है। आपको इसके लिए एक ट्रिक बताता हूं। जिससे आपको कितना पानी पीना है। वह आपको अच्छे से समझ आ जाएगा। आपको अपना वजन नाप लेना है। उसे 30 से विभाजित(devide) कर लेना है। जो रिजल्ट आया उतना ही पानी पीने के पीने की आवश्यकता है। उदाहरण यदि आपका वजन 60 किलोग्राम है तो आपको 30 से विभाजित करना है। (60/30)= 2 लीटर आपको लगभग पानी पीने की जरूरत है।

2 लहसुन चबाएं

आपको रोज सुबह दो या तीन लहसुन की कलियां चबानी है। लहसुन का स्वाद थोड़ा तीखा और अजीब सा होता है। पर आपको इसे जरूर चबाना है। आपको पहली बार यह खाने में थोड़ी दिक्कते आ सकती है। पर आपको नियमित रूप से खाने की आदत डालनी है।

3 नींबू पानी शहद के साथ

आपको रोज सुबह नींबू पानी तैयार करना है। उसमें दो या तीन चम्मच शहद डालें। और इसे अच्छे से हिलाकर पी ले। यह दोनों चीजे वजन कम करने में आपकी सहायता करेगी। इसका रिजल्ट आपको एक या तीन सप्ताह के भीतर दिखने लगेगा।

4 ठीक से चाबाओ

आपको भोजन को अच्छी तरह से चबाकर कर खाना है। इससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। आपको यह प्रश्न हो रहा होगा कि भोजन चबाना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका उत्तर है। जब आपका भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में और लार के साथ मिलता है। तो पाचन होने में मदद  मिलती है। अगर आपने ठीक से नहीं चबाया तो भोजन छोटे-छोटे  टूटने में अधिक समय लगेगा। इसके परिणाम स्वरूप वजन बढ़ सकता है।

5 अदरक और शहद का प्रयोग

आपको लगभग 30 मि.ली. अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीना है। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या को दूर करने में मदद करेगा। और पाचन क्रिया को ठीक करेगा। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले आपको पीना है।

6 धूम्रपान छोड़ दे

बहुत ज्यादा वजन होने की लड़ाई में आपको धूम्रपान करना छोड़ना होगा। अगर आप धूम्रपान करना नहीं छोड़ सकते तो आपको जितना हो सके उतना कम कर देना है।

7 मोटापा कम करने के लिए दालचीनी का सेवन

आपको 200 मि.ली. पानी लेना है उसमें 5-6 ग्राम दालचीनी का पाउडर डालकर 15 मिनट तक अच्छे से उबाल लेना है। फिर गुनगुना हो जाने पर उसको छान लेना है। उसमें एक चम्मच शहद मिला देना है। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले आपको पीना है। दालचीनी एक एंटी-बैक्टीरियल है। जो वजन कम करने में मदद मिलेगी।

8 मोटापा घटाने के लिए सेब के सिरके का सेवन

आपको एक गिलास पानी लेना है। उसमें एक-एक चम्मच सेब का सिरका और नींबू का रस मिलाना है।और उसका सेवन करना है। उसमें मौजूद पैटरिन फाइबर(pectine fibre) से पेट को लंबे समय तक भरा होने का एहसास देता है।

9 अच्छी नींद ले

तेजी से वजन कैसे घटाएं घरेलू उपाय में अच्छी नींद लेना एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। यह बहुत ही आसान है। आपको कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी हैं।

10 कृत्रिम शर्करा से बचे

आपको कृत्रिम शर्करा वाले खाद्य पदार्थों के बदले प्राकृतिक शर्करा वाले खाद्य पदार्थों  को चुनना है। फलो और सब्जियों में प्राकृतिक शर्करा होती है। आपको कुत्रिम शर्करा वाले खाद्य पदार्थ जैसे की आइसक्रीम, मिठाइयां आदि का सेवन करना कम करना होगा।

वजन कम करने के लिए आहार में ये बदलाव करें- (To Loss your weight, do these changes in your diet in hindi)

तेजी से वजन कैसे घटाएं घरेलू उपाय

संतुलित आहार लेना शुरू करें

  • आपको समयसर भोजन करना है।
  • आपको दिन की शुरुआत नींबू पानी या जिरा पानी से करनी है।
  • आपको दिन के आहार में फल को जरूर शामिल करना है।
  • इसके साथ आप चिया सीड्स ,भुने हुए चने, अंकुरित चार्ट ग्रीन टी के साथ ले सकते हैं।

प्रोटीन अवश्य लें

प्रोटीन हमारे शरीर में धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है। तो हमें पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ सा लगता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदा कारक है। यह हमारे शरीर में मांसपेशियां बनाने एव मरम्मत करने के लिए जरूरी है। इसलिए आपको भोजन में दही, दाल ,राजमा छोले आदि ले सकते हैं। अंडा और चिकन अगर आप ले सकते हो तो जरूर लेना। बाकी नहीं भी लगे तो चलेगा।

Conclusion

दोस्तों यह थे तेजी से वजन घटाने के घरेलू नुस्खे। उपर बताए गए घरेलू नुस्खे से आप अपना वजन कम कर सकते है। आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा।
Thank you 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.