रोज ध्यान करने के फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे

हेलो दोस्तों आज मैं आपको इस लेख में रोज ध्यान करने के फायदे के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस लेख में ध्यान क्या है? ध्यान के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर होने वाले लाभ एवं स्टूडेंट के लिए ध्यान के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। और कितनी देर मेडिटेशन करने से लाभ मिलता है। यह भी आपको इस लेख में बताया गया है।


रोज ध्यान करने के फायदे

ध्यान क्या है?

ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है। जो आपके विचारों को केंद्रीकरण या एकाग्र करके विश्राम पाने की एक अनोखी प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से आप किसी भी कार्य को बहुत जल्द और एकाग्रता के साथ पूर्ण कर सकते हो।


रोज ध्यान करने के फायदे:

1 हमारे अंदर आत्मा जागरुकता को बढ़ाता है

मेडिटेशन से आप अंदर से मजबूत होते हैं। और आपके अंदर आत्म जागरूकता को बढ़ाने में हेल्प करता है। जिसे कोई भी कार्य बहुत ही आसानी से कर सके।

2 तनाव को यह कम करता है

मेडिटेशन तनाव को कम करने में हमारी मदद करता है। तनाव के कारण हमारी चिंता, नींद, उदासी और रक्तचाप पर प्रभाव पड़ता है। मेडिटेशन यह तनाव से संबंधित स्थितियों में सुधार करता है

3 आचरण में बदलाव आता है

हमारे अंदर दूसरों के प्रति सकारात्मक भावनाओं को जगाता है। और हमारे अंदर अच्छे विचारों और भावनाओं को विकसित करता है।

4 चिंता को नियंत्रित करता है

मेडिटेशन हमारे मन को शांत करने में काफी मदद करता है। और हमें चिंता विकारों के लक्षण कम करता है।

5 नींद अच्छी आती है

ज्यादातर लोग काफी परेशान रहते हैं क्योंकि उनको नींद नहीं आती है। एक अध्ययन के अनुसार यह पता चला है कि जो लोग मेडिटेशन करते हैं। उनको नींद अच्छी आती है। मेडिटेशन आपके मन के विचारों को नियंत्रित करके शांतिपूर्ण स्थिति में रखने में हेल्प करता है।

6 उम्र से संबंधित स्मृति हानी को कम करता है

मेडिटेशन हमारे सोचने की क्षमता को स्पष्ट करता है। और दिमाग को युवा रखने में सहायता करता है। यह हमारे न्यूरो साइकोलॉजिकल परीक्षणों पर प्रदर्शन में सुधार लाने में सहायता करता है।

7 फॉक्स और यादस्त में सुधार लाने में सहायता करता है

इस हम कहीं ना कहीं अपने आने वाले समय में और अपने बीते हुए समय को लेकर परेशान रहते हैं। ध्यान आपको वर्तमान में जीने में मदद करता है। आप जैसे-जैसे इसका अभ्यास करना शुरू करेंगे वैसे-वैसे आपका फॉक्स का लेवल बढ़ना शुरू हो जाएगा। आपका दिमाग शांत रहेगा। और याददाश्त भी बेहतर होने लगेगी

8 बुरी आदत को छोड़ने में मदद करता है

एक अध्ययन के अनुसार यह पता चल पाया है कि मेडिटेशन इच्छा शक्ति बढ़ाने और भावनाओं को नियंत्रित करने में और नशे की लत को छुड़ाने में हमारी सहायता करता है।


शारीरिक स्तर पर होने वाले ध्यान के लाभ

  • हमारे शरीर में तनाव से संबंधित दर्द कम करता
  • अनिंद्रा, घाव, मांसपेशियां एवं जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
  • हमारे आचरण में बदलाव आता है

मानसिक स्तर पर होने वाले ध्यान के लाभ

  • ध्यान हमारे मस्तिष्क को केंद्रित करने में और कुशाग्र करने में सहायता करता है।
  • हमारे भावनात्मक स्थिरता में सुधार लाता है।
  • हमे मानसिक शांति प्रदान करता है।
  • परेशानियों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
  • कुशाग्र बुद्धि लाने में एवं प्रसन्नता में संवृद्धि सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाती है

आध्यात्मिक स्तर पर ध्यान के फायदे

ध्यान का कोई भी धर्म नहीं है इसे किसी भी वैचारिक धारा को मानने वाले इसका अभ्यास कर सकते हैं।

1 ध्यान की अवस्था में आप शांति, प्रसन्नता एवं अनंत के विस्तार में होते हुए आप महसूस कर सकते हैं।


2 मैं जो भी हूं। इस विचार को और स्वयं को अनंत ब्रह्मांड का एक अविभाज्य पात्र समझना ध्यान का एक फायदा है।


3 ध्यान की प्रक्रिया को आप जितना जानोगे। इतना आप खुद को प्राकृतिक रूप से ज्यादा खोज पाएंगे।


ध्यान के लाभ को कैसे प्राप्त करें

दोस्तों रोज ध्यान करने के फायदे तो आप जान ही चुके हो। लेकिन ध्यान के लाभ को कैसे प्राप्त करते हैं। वह मैं आपको बताऊंगा। ध्यान एक महसूस की जाने वाली नियमित अभ्यास है। आपको रोज ध्यान करना होगा। यह आपका दिन का कुछ ही समय लेता है। जैसे-जैसे आप ध्यान की इस प्रक्रिया को प्रतिदिन करते जाएंगे। वैसे-वैसे आपको आपके अंदर ध्यान के फायदे दिखने लगेंगे। ध्यान की प्रक्रिया में हम हमारे सभी क्षेत्र के कार्य को रोकते हैं। और ताजगी भरे क्षणो का आनंद लेते हैं। अपनी अनंत गहराइयों में जाने एवं जीवन को संमुद्र बनाएं।


स्टूडेंट के लिए ध्यान के फायदे

दोस्तों अगर आप एक स्टूडेंट है। तो अपने जीवन में ध्यान के काफी फायदे हैं  ध्यान आपका आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा। एक बेहतर स्वास्थ्य, अधिक गतिशीलता, एवं बेहतर मानसिक स्थिति में सुधार लाता है।


कितनी देर मेडिटेशन करने से लाभ मिलता है?

मेडिटेशन की प्रक्रिया को निश्चित समय है। आर्ट ऑफ लिविंग की वेबसाइट के मुताबिक कम से कम रोजाना सुबह और शाम 20 मिनट मेडीटेशन करने से शरीर पर इसके सकारात्मक प्रभाव देखने लगता है। शुरू में आप 2 या 5 मिनट के लिए कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपको यह समय बढ़ाना है।


निष्कर्ष:-

दोस्तों रोज ध्यान करने के फायदे मैंने आपको बताएं आपको ध्यान (मेडिटेशन) की प्रक्रिया को प्रतिदिन समय देना है। तो आपको इसके लाभ अवश्य मिलेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.